अफगानिस्तान के पूर्व में अमेरिका के ड्रोन आक्रमण में १५ व्यक्ति हताहत हो गये।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के ड्रोन विमान ने अफगानिस्तान के पूर्व में स्थित पक्तिया प्रांत में आक्रमण किया जिसमें १५ व्यक्ति मारे गये। इस आक्रमण के बारे में अभी विवरण प्राप्त नहीं है और अफगानिस्तान के सरकारी स्रोतों और नैटो ने भी इसके बारे में प्रतिक्रिया व्यक्ति नहीं की है।
अमेरिका, अलकायदा के सदस्यों को लक्ष्य बनाने के बहाने अफगानिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों पर आक्रमण करता है जबकि इन आक्रमणों में अधिकांशतः आम नागरिक मारे जाते हैं। अफगानिस्तान की सरकार और जनता बारम्बार इन हमलों के बंद किये जाने पर बल दे चुकी है और उसे वह अफगानिस्तान की राष्ट्रीय संप्रभुता का उल्लंघन मानती है।
16 मई 2014 - 07:36
समाचार कोड: 608942